Sat, 23 Jan 2010 09:46:00 +0000 विकास विरोधी हैं माओवादी: चिदम्बरम
गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के अनुसार माओवादी यदि हिंसा और हत्या का रास्ता छोड़ दें तभी उनके साथ कोई सार्थक वार्ता हो सकती है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 22 जनवरी (36गढ़ डाट इन) -केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के अनुसार माओवादी भले समाज के दबे-कुचले पीड़ित वर्ग की लड़ाई लड़ने का दावा करें लेकिन वास्तविकता में वे विकास विरोधी हैं। यही कारण है कि इन क्षेत्रों में सरकार द्वारा आधारभूत संरचना विकसित करने के प्रयास को माओवादियों द्वारा बाधित करने की निरंतर कोशिश होती है।
गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के अनुसार माओवादी यदि हिंसा और हत्या का रास्ता छोड़ दें तभी उनके साथ कोई सार्थक वार्ता हो सकती है। वे मानते हैं कि नक्सलियों को विदेशी सहायता मिलने का कोई पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिला है लेकिन नक्सली देश में अवैध हथियारों का स्मगलिंग बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।
उधर, नक्सलियों ने गृह मंत्री के राज्य में उच्चस्तरीय मीटिंग करने का प्रत्युतर दो छात्रों की निमर्म हत्या कर दिया है। राज्य के नारायणपुर जिले में छात्र मंगाराम बड्डे और सनउ राम शोरी की गला रेतकर हत्या कर दिया। नक्सलियों को संदेह था कि ये पुलिस के मुखबिर हैं।
36गढ़ डाट इन
|