डा. रमन सिंह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पहले भी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती रही है। गरीबों को मुफ्त नमक एवं दो रुपये किलो चावल की सफल योजना इसका उदाहरण हैं जिसमें भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में राज्य सरकार तकरीबन सफल रही है।
रायपुर, 31 जनवरी (36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार प्रदेश से जिला स्तर तक भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है।
राज्य सरकार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार के कर्मी और अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का घुस मांगे जाने की स्थिति आम जन उचित प्राधिकारी से सम्पर्क कर तुरत इसकी सूचना दें। ऐसी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की जा रही है।
डा. रमन सिंह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पहले भी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती रही है। गरीबों को मुफ्त नमक एवं दो रुपये किलो चावल की सफल योजना इसका उदाहरण हैं जिसमें भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में राज्य सरकार तकरीबन सफल रही है।
राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए स्थापित संगठनों राज्य आर्थिक अपराध कोषांग, लोकायुक्त की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
36गढ़ डाट इन
-