सरगुजा जिले के वन क्षेत्र में स्थित बगरा गांव में सोमवार की रात तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।
रायपुर, 2 फरवरी 10 (36गढ़ डाट इन) सरगुजा जिले के वन क्षेत्र में स्थित बगरा गांव में सोमवार की रात तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।
इसमें पांच घर ध्वस्त हो गये। वहीं हाथियों के इस अकस्मात हमले में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाथियों के इस उपद्रव से इस गांव के लोग खासे आतंकित हैं।
गांव के 25 परिवार के लोग सुरक्षित ठिकाने की ओर रूख कर सकते हैं। इससे पूर्व भी सरगुजा जिले के फुसु गांव में जंगली हाथी की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी थी।
हाल ही में रायगढ़ के दवगांव के पास हाथियों ने एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला था।
36गढ़ डाट इन