निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केन्द्रो में निर्धारित मात्रा से अधिक धान के बोरे में वजन पाये जाने पर समिति प्रबंधक लुड़ेग एवं कांसाबेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
जशपुरनगर, 03 फरवरी (36गढ़ डाट इन) कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा धान उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केन्द्रो में निर्धारित मात्रा से अधिक धान के बोरे में वजन पाये जाने पर समिति प्रबंधक लुड़ेग एवं कांसाबेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
कलेक्टर की उपस्थिति में सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें 27 नवम्बर 2009 को जिले के धान उपार्जन केन्द्र दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल एवं लुड़ेग का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान धान उर्पाजन केन्द्रों में पूर्व से तौलकर रखे गये धान की बोरों में निर्धारित मात्रा 40 किलो ग्राम से अधिक धान पाये जाने से समिति प्रबंधक लुड़ेग श्री जगदीश प्रसाद यादव एवं समिति प्रबंधक कांसाबेल श्री लक्ष्मी पैंकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर जशपुर ने सहायक पंजीयक सहकारी समिति जिला जशपुर को निर्देषित किया है कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्राें में सही मात्रा में धान की खरीदी हो यह सुनिष्चित की जाये।
कलेक्टर के निर्देष के परिपालन में सहायक पंजीयक सहकारी समिति जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर समिति प्रबंधको को आवष्यक दिषा निर्देष दे रहे है कि सभी धान खरीदी केन्द्रो में सही ढंग से धान खरीदी हो और समय पर किसानों को भुगतान किया जावे।
36गढ़ डाट इन