नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Apr 2010
SuMoTuWeThFrSa
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sat, 19 May 2012 20:41:13 -0500

Thu, 04 Feb 2010 16:37:00 +0000

लाट साहब से छुटकारा नहीं मिला राज्य के कांग्रेसियों को



कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ में पुनः पूर्व नौकरशाह को ही राज्यपल बनाये जाने से राज्य के कांग्रेसियों में मायूसी है।
अमित कुमार

रायपुर, 4 फरवरी  (36गढ़ डाट इन) -कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ में पुनः पूर्व नौकरशाह को ही राज्यपल बनाये जाने से राज्य के कांग्रेसियों में मायूसी है।

पूर्व रक्षा सचिव शेखर दत्त हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का पद भार ग्रहण किये थे। इससे पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक इएलएस नरसिम्हन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के कथित सेक्स विडियो प्रकरण में इस्तीफा दिये जाने के बाद इएलएस नरसिम्हन को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

उसके बाद राज्य के कांग्रेसियों को लगा था कि नौकरशाह लट साहब से छुटकारा मिलेगा। लेकिन, उनकी आशा पर तब तुषारापात हो गया जब भारतीय प्रशसनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शेखर दत्त की इस पद पर नियुक्ति हो गयी।

कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को राज्यपाल बनाया जाता है तो आम कार्यकर्ताओं को संबल मिलता है। संभवतः कांग्रेस नेतृत्व की प्राथमिकता सूची में छत्तीसगढ़ का स्थान ही नहीं है।
 
अन्यथा निश्चय ही किसी कांग्रेसी राजनीतिज्ञ को यहां की लाटसाहबी सौंपी जाती।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com