नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:40:45 +0530

Sat, 06 Feb 2010 19:38:00 +0000

चावल का मासिक कोटा बहाल किया जाए:रमन



मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इसके लिए छत्तीसगढ़ के हिस्से के 61 हजार मीटरिक टन ए.पी.एल. चावल के मासिक कोटे को जल्द बहाल करने और हर महीने इसे नियमित रूप से जारी करने का आग्रह किया।
36गढ़ डाट इन

रायपुर 06 फरवरी (36गढ़ डाट इन)- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार से राज्य के हिस्से के 61 हजार मीटरिक टन ए.पी.एल. चावल का मासिक कोटा तत्काल बहाल करने की मांग की है।

उन्होंने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों की तरह गरीबी रेखा से ऊपर (ए.पी.एल.) श्रेणी के परिवारों को भी हर महीने 35 किलो चावल उचित मूल्य पर देना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इसके लिए छत्तीसगढ़ के हिस्से के 61 हजार मीटरिक टन ए.पी.एल. चावल के मासिक कोटे को जल्द बहाल करने और हर महीने इसे नियमित रूप से जारी करने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा लगभग दो वर्ष पहले राज्य के ए.पी.एल. चावल के इस कोटे की कटौती कर दी गई है।

 डॉ. रमन सिंह ने आज की बैठक में प्रधानमंत्री से केन्द्र सरकार के प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा अधिनियम में देश के सभी गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों के लिए हर महीने कम से कम पैतीस किलो खाद्यान्न की पात्रता निर्धारित करने का भी अनुरोध किया।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com