नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:27:48 +0530

Tue, 09 Feb 2010 16:45:00 +0000

चुनावों के निपटते ही 7 कलेक्टरों के तबादले



सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ कलेक्टर मुनीष कुमार त्यागी को विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर, 9 फरवरी (36गढ़ डाट इन)- छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के निपटते ही राज्य सरकार ने 8 फरवरी 2010 को 12 आईएएस अधिकारियों, जिनमें 7 कलेक्टर शामिल हैं, की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। प्रशासनिक फेरबदल होने की सुगबुगाहट बहुत पहले सी शुरु हो गई थी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ कलेक्टर मुनीष कुमार त्यागी को विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।

 कोरबा कलेक्टर अशोक अग्रवाल को रायगढ़ कलेक्टर, जांजगीर-चाम्पा के कलेक्टर त्रिलोकमहावर को संयुक्त सचिव कृषि विभाग के पद पर, बस्तर संभाग के आयुक्त एन के खाखा को उत्तर बस्तर कांकेर का कलेक्टर, धमतरी कलेक्टर राजपाल सिंह को कोरबा का कलेक्टर और राजनांदगांव के कलेक्टर रोहित यादव को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है।

डॉ. रमन सिंह ने नईदिल्ली से लौटते ही यह प्रशासनिक फेरबदल की है। फेरबदल में 7 कलेक्टर बदले गए हैं। अलग-अलग कारणों से इन कलेक्टरों को हटाया गया है, जिनमें नगरीय निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली हार का भी कारण शामिल है।

रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ अमित कटारिया अब धमतरी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
डॉ. रोहित यादव को संचालक तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राज्यपाल के उपसचिव ब्रजेशचंद्र मिश्रा को जांजगीर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। 

 विवादों में फंसे कांकेर कलेक्टर अविनाश चंपावत को वित्त विभाग का उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कवर्धा कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल परदेशी को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है।

बस्तर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आर संगीता कवर्धा की कलेक्टर होंगी। अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर सीआर प्रसन्ना अब जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।

बताया जाता है कि कांकेर कलेक्टर अविनाश चम्पावत को वहां पदस्थ एक महिला अधिकारी के साथ विवाद के चलते हटाया गया है।

उन्होंने उक्त महिला अधिकारी को निलंबित कर दिया था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। इसके बाद से उनके हटाये जाने को तय माना जा रहा था।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार के चलते कलेक्टर को हटाया गया है।

अब कबीरधाम के कलेक्टर को यहां पर पदस्थ किया गया है। वहीं रायगढ़ कलेक्टर मुनीष त्यागी को हटाकर मंत्रालय लाया गया है।

जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर टीएस महावर को भी हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। जबकि बस्तर उपायुक्त एनके खाखा को कांकेर पदस्थ कर एक तरह से उन्हें पुरस्कृत किया गया है।

लम्बे समय से चल रहे इस प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा के बीच यह कहा जा रहा है कि मंत्रालय में भी कुछ सचिवों के प्रभार बदले जा सकते हैं।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com