इस बंद के दौरान रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसबलों के बीच भी कई जगह झड़प् हुआ।
रायपुर, 13 फरवरी 2010 (36गढ़ डाट इन)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेष शाखा ने राज्य में महंगाई के विरोध में शनिवार बंद का आयोजन किया था जिसका व्यापक असर हुआ। राजधानी रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा आदि शहरों में प्रायः दुकानें बंद रहीं स्कूल, कालेज एवं विभिन्न व्यापारिक संस्थान के अलावा सड़क यातायात भी बाधित रहा।
इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स विभिन्न औद्योगिक संगठन एवं सामाजिक संगठन ने भी समर्थन दिया था। भाजपा का मानना है कि प्रदेष में व्याप्त भीषण महंगाई का जिम्मेवार केन्द्र की कांग्रेसनीत संप्रग सरकार है। इस बंद के दौरान रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसबलों के बीच भी कई जगह झड़प् हुआ।
वहीं विलासपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर आदि इलाकों में बंद को मिश्रित सफल माना जा रहा है। प्रायः लोगों ने घर से निकलने से परहेज किया। वहीं बस संचालकों ने भी बंद को देखते हुए अपने-अपने वाहन सड़क पर नहीं उतारे।
उधर प्रदेष कांग्रेस ने भाजपा के इस बंद को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उसके अनुसार महंगाई के लिए प्रदेष के भाजपा की सरकार भी जिम्मेवार है।
36गढ़ डाट इन