राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने महंगाई के विरोध में विधानसभा तक सायकल से यात्रा की।
रायपुर, 15 फरवरी (36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सोमवार सवेरे राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने महंगाई के विरोध में विधानसभा तक सायकल से यात्रा की।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह सहित सभी मंत्रियों और विधायकों ने लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास से सायकल से रवाना हुए और लगभग बारह किलोमीटर की सायकल यात्रा करने के बाद विधानसभा पंहुचे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का बजट सत्र का द्वितीय चरण आज से शुरू हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेष शाखा ने राज्य में महंगाई के विरोध में शनिवार बंद का आयोजन किया था जिसका व्यापक असर हुआ था ।
36गढ़ डाट इन