छग में आईएएस अफसरों की कमी है। सरकार ने केन्द्र को कई बार पदों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर डीओपीटी ने सहमति जाहिर कर दी है।
रायपुर, 15 फरवरी (36गढ़ डाट इन) छग में आईएएस अफसरों की कमी है। सरकार ने केन्द्र को कई बार पदों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर डीओपीटी ने सहमति जाहिर कर दी है। राज्य सरकार ने 50 पद बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
वर्तमान में आईएएस के 138 पद हैं। इनमें से करीब दर्जन भर अधिकारी केन्द्र सरकार व अन्य जगहों में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
इनमें वरिष्ठ अफसर सुनील कुमार, बी.वी.आर.सुब्रमण्यम, अभिताभ जैन, मनिन्दर कौर द्विवेदी, आर.बी.प्रभात, डॉ.आलोक शुक्ला, ऋचा शर्मा, और अमित अग्रवाल सहित अन्य हैं। प्रदेश में आईएएस अफसरों की कमी को देखते हुए दूसरे राज्य के अफसरों की यहां प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना की गई है।
राज्य सरकार आईएएस के पदों संख्या बढ़ाने की योजना पर मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव दिल्ली में 18 फरवरी को आयोजित
होने वाले बैठक मे शामिल होंगे। राज्य में आईएएस पदों पर अन्य विभागों के करीब दो दर्जन अफसरों की पदस्थापना हुई है।
36गढ़ डाट इन