रायपुर, 15 फरवरी (36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 15 फरवरी से शुरु हो गया। विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए राज्य का बजट 22 फरवरी को प्रस्तुत करेंगे।
तृतीय विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण 11 से 15 जनवरी तक हुआ। दूसरे चरण में 15 से 26 फरवरी तक बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष डा. धरमलाल कौशिक ने बताया कि बजट सत्र में 6 विधेयकों की सूचना मिली है।
बताया जाता है इंदौर में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए 17 व 18 फरवरी को छुट्टी दिए जाने की संभावना है। परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा विधायक जाने वाले हैं। सत्र की कार्यवाही स्थगित रखी जा सकती है।
36गढ़ डाट इन