राज्य सरकार की विफलता से आम लोगों का ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी इस तरह का आयोजन कर रहे हैं। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू का।
रायपुर, 15 फरवरी (36 गढ़ डाट इन)। महंगाई के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों एवं भाजपा के नेताओं के द्वारा सोमवार की गयी साइकिल यात्रा महज राजनीतिक नौटंकी है। यह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एक प्रयास है।
यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू का। उनके अनुसार राज्य सरकार की विफलता से आम लोगों का ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी इस तरह का आयोजन कर रहे हैं।
अगर महंगाई पर नियंत्रण पाने की उनकी मंशा होती तो राज्य में कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण पाने का सार्थक प्रयास किया जाता। इस दिशा में कोई सार्थक कोशिश नहीं की जा रही है।
बस जुबानी जमा खर्च कर अपनी राजनीति की दुकान चमकाने का प्रयास चल रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा केन्द्र सरकार पर सारा दोष मढ़ अपना दामन बचाने का प्रयास कर रही है।
36 गढ़ डाट इन