सी-वोटर और प्लानमन मीडिया का देशव्यापी सर्वेक्षण में यह खुलासा किया गया है कि लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बड़े राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा सहित सत्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।
रायपुर, 20 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित की। वे देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित हुए।
आठ छोटे राज्यों में नंबर वन का खिताब हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम गया है।
यह खुलासा किया गया है कि लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बड़े राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा सहित सत्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ.रमन की लोकप्रियता का आलम देखिये कि उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हिमाचल प्रदेश के प्रेम कुमार धूमल और जम्मू कश्मीर के उमर अब्दुल्ला जैसे दिग्गज मुख्यमंत्रियों को विकास पुरूष के रूप में पीछे छोड़ दिया है!
तो लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की ओवरऑल रेटिंग में डॉ.रमन सिंह ने चौथा स्थान पाया है जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी नंबर वन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और तीसरे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कब्जा जमाया है।
इस राजनैतिक सर्वेक्षण का मुख्य आधार राज्यों का विकास और मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता था।
सर्वाधिक विकासशील आठ छोटे राज्यों की रेटिंग में छत्तीसगढ़ 29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि हरियाणा महज छह प्रतिशत अंक ज्यादा हासिल कर नंबर वन आया है ।
आश्चर्यजनक यह है कि छत्तीसगढ़ के मुकाबले दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्य महज 2 से 6 प्रतिशत अंक ही हासिल कर पाये।
छत्तीसगढ़ को सबसे कड़ी टक्कर हरियाणा से मिली है, हालांकि गर्व करने लायक स्थिति यह है कि बिजली, सिंचाई, स्कूली शिक्षा, शासकीय रोजगार, साम्प्रदायिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को काफी पीछे छोड़ दिया है, वहीं स्थानीय सड़कें, शासकीय और निजी चिकित्सा सेवायें, हाईवे सड़क, निजी शिक्षा संस्थान, प्राइवेट रोजगार, राज्य परिवहन, काननू व्यवस्था और नागरिकों को बेहतर जीवर स्तर मुहैया कराने के मामले में वह हरियाणा से काफी पीछे रहा।
सबसे बुरी स्थिति राज्य में दिनोंदिन होते भ्रष्टाचार के खुलासें ने की।
छत्तीसगढ़ इसे रोक पाने में इस कदर असफल रहा कि वह 7 अंक तक पहुंच गया, तेरह बड़े राज्यों में नंबर वन पर गुजरात, नंबर दो पर उड़ीसा, नंबर तीन पर बिहार, नंबर चार पर मध्यप्रदेश और नंबर पांच पर कर्नाटक रहा है, पूरे सर्वेक्षण में नरेन्द्र मोदी और गुजरात सर्वश्रेष्ठ के तौर पर उभरे हैं।
36गढ़ डाट इन