नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Apr 2010
SuMoTuWeThFrSa
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sat, 19 May 2012 20:54:46 -0500

5 / 5 (2 Votes)
Mon, 05 Sep 2011 18:05:00 +0000

उप चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित



छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव हेतु एक जनवरी 2011 की संदर्भ तिथि के आधार पर मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षित करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,5 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव हेतु एक जनवरी 2011 की संदर्भ तिथि के आधार पर मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षित करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं।

आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून 2011 की स्थिति में जनपद पंचायत सदस्य के 13 पद, सरपंच के 96 पद और पंच के 820 पर रिक्त हैं।

इन रिक्त पदों के लिए उप चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन 21 सितम्बर को तथा दावे-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 24 अक्टूबर 2011 को किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षित करने के लिए निर्धारित विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है- ग्राम पंचायत के मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति 12 सितम्बर सोमवार, विकासखण्डवार मतदाता सूचियां तहसीलदारों (सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों) को उपलब्ध कराना 14 सितम्बर बुधवार ।

संबंधित ग्राम पंचायत के लिए मतदाता सूची की पूरक सूची को मूल मतदाता से यथास्थान जोड़ना एवं विलोपन सूची से विलोपित करना तथा प्रारंभिक मूल मतदाता सूची तैयार करना 15 सितम्बर गुरूवार, ग्राम पंचायतों की प्रारंभिक मतदाता सूची में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान/सत्यापन कराना और सूची में आवश्यक संशोधन करना 16 सितम्बर शुक्रवार, प्रारूप मतदाता सूची की पाण्डुलिपि मुद्रणार्थ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को लौटाया जाना ।

17 सितम्बर शनिवार, विकासखण्डवार मुद्रित सूचियां प्राप्त करना एवं तहसीलदार को उपलब्ध कराना 19 सितम्बर सोमवार और प्रचार-प्रसार कराना एवं विहित अधिकारी की प्रशिक्षण 20 सितम्बर मंगलवार निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने का कार्यक्रम इस प्रकार है- सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्ति करना 21 सितम्बर बुधवार, दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 01 अक्टूबर शनिवार, दावे तथा आपत्तियों के निपटारे की
अंतिम तारीख 07 अक्टूबर शुक्रवार, ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियां तैयार करना 10 अक्टूबर सोमवार, अनुपूरक सूचियों का मुद्रण 21 अक्टूबर शुक्रवार और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 24 अक्टूबर सोमवार निर्धारित किया गया है।


36गढ़ डाट इन
5 / 5 (2 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com