रायपुर,15 जनवरी 10 (36गढ डाट इन) पुलिस सिर्फ बन्दूक के बूते ही नक्सलियों का मुकाबला नहीं करेगी।
बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जन-जागरण अभियान एवं प्रदर्शनी लगाकर नक्सलियों की खामियों को उजागर कर आम आदिवासियों एवं सामान्य नागरिकों के बीच व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बहाली का प्रयास किया जायेगां राज्य पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने बताया कि इसकी शुरुआत बस्तर क्षेत्र से करने की योजना है।
राज्य के अम्बिकापुर, जशपुर, कोरबा, विलासपुर, दुर्ग, राजनन्दगांव, जगदलपुर और दंतेबाड़ा जिले में पुलिस यह अनूठा अभियान चलायेगी। बन्दूक के बजाय आम लोगों का दिल जीतकर पुलिस नक्सलियों को कमजोर करेगी।
36गढ डाट इन