इसी का नतीजा है कि बीजापुर जिले के फरेसगढ़ थाना क्षेत्र के पुलकुंडम जंगल में नक्सली-पुलिस भिड़ंत की तीन अलग-अलग घटनाओं में तकरीबन दर्जन भर नक्सली मौका-ए-वारदात पर ढेर हो गये।
रायपुर, जनवरी 20 (36गढ़ डाट इन) अर्द्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ 'आपरेशन ग्रीन हंट' अभियान का असर स्पष्ट दिखाई पड़ने लगा है।
इसी का नतीजा है कि बीजापुर जिले के फरेसगढ़ थाना क्षेत्र के पुलकुंडम जंगल में नक्सली-पुलिस भिड़ंत की तीन अलग-अलग घटनाओं में तकरीबन दर्जन भर नक्सली मौका-ए-वारदात पर ढेर हो गये।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने बताया कि नक्सली-पुलिस भिड़ंत की इस घटना में तकरीबन दर्जन भर नक्सली मारे गये हैं। हालांकि, उनकी लाश नहीं मिल पायी।
अन्य नक्सली अपने मृत साथियों का लाश लेकर भागने में सफल रहे। इस घटना में एक विशेष पुलिस पदाधिकारी सुखराम कोयामी भी मारे गये। वहीं दो अन्य विशेष पुलिस पदाधिकारी राजू और चमरू घायल हो गये।
36गढ़ डाट इन