सूत्रों के मुताबिक गत रात करीब तकरीबन पौने दस बजे करीब दो दर्जन माओवादी जिला मुख्यालय स्थित बखरूपारा मोहल्ले में पहुंच बीएसएनएल के एक टावर में विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया।
रायपुर, 25 जनवरी (36गढ़ डाट इन)- बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला में माओवादियों के सषस्त्र गुरिल्लों ने एक मोबाइल फोन टावर को विस्फोट कर उड़ा दियाहै।
सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने मौका-ए-वारदात पर्चा भी फेका जिसमें 25 से 27 जनवरी तक बंद की घोषणा की गयी है।
सूत्रों के मुताबिक गत रात करीब तकरीबन पौने दस बजे करीब दो दर्जन माओवादी जिला मुख्यालय स्थित बखरूपारा मोहल्ले में पहुंच बीएसएनएल के एक टावर में विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया।
बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि इससे विभाग को 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए उग्रवाद प्रभावित जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
36गढ़ डाट इन