पुलिस ने बताया कि कल तलाशी अभियान में निकले पुलिस बल एवं विशेष पुलिस पदाधिकारियों (एसपीओ) के दल पर नक्सली गुरिल्लों ने अचानक हमला बोल दिया।
रायपुर, 4 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-नक्सल विरोधी पुलिस अभियान में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित बीजापुर जिले भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में ताकीलोड के पास सात नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गये।
पुलिस ने बताया कि कल तलाशी अभियान में निकले पुलिस बल एवं विशेष पुलिस पदाधिकारियों (एसपीओ) के दल पर नक्सली गुरिल्लों ने अचानक हमला बोल दिया।
जवाबी पुलिस कार्रवाई में सात कुख्यात नक्सली मारे गये हैं। इससे पहले भी गत माह बीजापुर जिले के फरेसगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पुलकुंडम जंगल में पुलिस-नक्सली भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक नक्सली मारे गये थे।
36गढ़ डाट इन