एसपीओ हरी राम का एक पैर विस्फोट में उड़ गया है वहीं दूसरा पैर भी बुरी तरह घायल है। उसका एक अन्य सहयोगी एसपीओ भी घायल है। दोनों को इलाज के लिए हेलीकाप्टर द्वारा जगदलपुर के महारानी हास्पीटल में पहुंचाया गया।
रायपुर, 9 फरवरी (36गढ़ डाट इन)- दंतेबाड़ा जिले के गोरखा गांव में माओवादियों के द्वारा किये गये बारूदी सुरंग के विस्फोट में दो विशेष पुलिस पदाधिकारी बुरी तरह घायल हो गये।
एसपीओ हरी राम का एक पैर विस्फोट में उड़ गया है वहीं दूसरा पैर भी बुरी तरह घायल है। उसका एक अन्य सहयोगी एसपीओ भी घायल है। दोनों को इलाज के लिए हेलीकाप्टर द्वारा जगदलपुर के महारानी हास्पीटल में पहुंचाया गया।
उललेख्य है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज यह पुलिस बल 12 लापता लोगों की तलाश में इस जंगली क्षेत्र में गये थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी और एस.एस. निंजर ने राज्य शासन को आदेश दिया था कि वह इन लापता व्यक्तियों को 15 फरवरी तक खोज कर सुप्रीम कोर्ट की पीठ के सामने प्रस्तुत करे।
उल्लेख्य है कि इन लापता व्यक्तियों के परिजनों ने मामला दायर किया था कि उनके इन 12 संबंधियों को पुलिसवाले ने अगवा कर लिया है। क्योंकि पुलिसवालों ने उनके रिश्तेदारों की हत्या की थी इसके खिलाफ उनलोगों ने आवाज उठायी थी।
36गढ़ डाट इन