युवा आईएएस अधिकारी अविनाश चंपावत के विरूद्ध एक जुनियर महिला अधिकारी द्वारा की गयी कथित शोषण की शिकायत पर राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
रायपुर,12 फरवरी (36गढ़ डाट इन) युवा आईएएस अधिकारी अविनाश चंपावत के विरूद्ध एक जुनियर महिला अधिकारी द्वारा की गयी कथित शोषण की शिकायत पर राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ महिला आईएएस एवं सचिव वित्त श्रीमती रेणु पिल्लै को जांच अधिकारी बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार महिलाओं पर यौन शोषण से सम्बंधित ऐसे प्रकरणों की 'विशाखा निर्देशिका' के तहत जांच होगी ।
इन प्रकरणों की जांच के लिये राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी श्रीमती रेणु पिल्लै की अध्यक्षता में जांच सेल गठित किया गया है।
जिसकी सदस्य सचिव भी एक महिला अधिकारी ही हैं। यह समिति वर्तमान में एक महिला सहायक ग्रेड कर्मचारी द्वारा दो वर्ष पूर्व एक पुरुष कर्मी के विरूद्ध की गयी शिकायत की जांच कर रही है ।
ताजा मामले में कांकेर जिले के कलेक्टर रहे अविनाश चंपावत पर कनिष्ठ महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस महिला अधिकारी ने राज्य सरकार को एक लिखित शिकायत की थी।
इस अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कलेक्टर ने अपने अफसरों के साथ मिलकर उसे न केवल प्रताड़ित किया बल्कि खुद ही जांच कर ली।
36गढ़ डाट इन