नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:18:55 +0530

Tue, 09 Feb 2010 16:44:00 +0000

आरआर एनर्जी रायगढ़ संयंत्र में ऊर्जा उत्पाद क्षमता बढ़ाएगी



जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने प्रदूषण होने की आशंका को लेकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के अवसर बढ़ने की संभावना को देखते हुए परियोजना का समर्थन किया गया।
36गढ़ डाट इन

रायगढ़ 9 फरवरी (36गढ़ डाट इन) आरआर एनर्जी लिमिटेड अपने रायगढ़ संयंत्र में वर्तमान ऊर्जा उत्पादन क्षमता 15 मेगावाट क्षमता को बढ़ाकर 26 मेगावाट विस्तार करना चाहती है। विस्तार संबंधी स्वीकृति की प्रक्रियाओं के अंतर्गत 7 फरवरी को जनसुनवाई आयोजित हुई।

जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने प्रदूषण होने की आशंका को लेकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के अवसर बढ़ने की संभावना को देखते हुए परियोजना का समर्थन किया गया।

 रायगढ़ विधायक डॉ. शक्राजीत नायक ने समर्थन किया और कहा कि फैक्ट्री के विस्तार के पश्चात स्थानीय लोगों को प्रबंधन को नौकरी देना होगा।

अपर कलेक्टर सत्येन्द्र शर्मा व क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अजय मालू की उपस्थिति में आरआर एनर्जी लिमिटेड संयंत्र के सामने मैदान में जनसुनवाई हुई।

यह संयंत्र रायगढ़ के पूर्व में लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जनसुनवाई में समीप के गांव गढ़उमरिया, गुडग़हन, अमलीपाली, आमापाली, केशला सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।

जनसुनवाई में प्रबंधन की ओर से जनरल मैनेजर उपाध्याय एवं उनके पर्यावरण सलाहकार ललित सिंघानिया का कहना था कि संयंत्र का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को एक दायरे के अनुरूप रोजगार दिया जाएगा।

 इसी तरह क्षेत्रीय विकास भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आरआर एनर्जी के विस्तार से समीप के गांवों के विकास के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com