नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:51:58 +0530

Thu, 11 Mar 2010 23:34:00 +0000

पर्यटकों को आकर्षित करता रामटेकरी



बिलासपुर जिले के रतनपुर के समीप स्थित रामटेकरी का पहाड़ आज पर्यटकों को बरबस आकर्षित कर रहा है।
36गढ़ डाट इन
बिलासपुर,11 मार्च(36गढ़ डाट इन) बिलासपुर जिले के रतनपुर के समीप स्थित रामटेकरी का पहाड़ आज पर्यटकों को बरबस आकर्षित कर रहा है।

इस पहाड़ पर से बिलासपुर सहित रतनपुर के आसपास का नजारा बहुत ही आकर्षक नजर आता है। पहाड़ के ऊपर से चारों तरफ फैली हरियाली, छोटे-छोटे तालाब पर्यटकों का मनमोह लेते हैं। पूर्व में इस पहाड़ पर सिर्फ बड़े-बड़े चट्टान ही नजर आते थे।

जिला प्रषासन द्वारा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये पहाड़ के ऊपर लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में दो माह के भीतर 11 हजार पौधों का रोपण किया गया।

रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा यहां पर कुल 70 मिश्रित प्रजातियों के पौधे लगाये गये हैं। पहाड़ पर मिट्टी नहीं होने से नीचे से मिट्टी लाकर ऊपर डाली गयी।

चट्टान को निकालकर खाली स्थान पर मिट्टी डालने का कार्य बहुत ही कठिन था। परन्तु यदि इरादें नेक हो और हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन काम आसान हो जाता है। चट्टान होने के कारण वर्षा ऋतु छोड़कर यहां काफी गर्मी पड़ती थी।

लोग मंदिर में दर्षन के लिये पहाड़ पर आते तो थे, परन्तु अत्यधिक गर्मी होने के कारण उन्हें जल्दी ही यहां से जाना पड़ता था। success-110310पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। पहाड़ियों के एक छोर पर आम के ग्राफ्टेड पौधे लगाये गये।

वहीं दूसरे छोर पर रूद्राक्ष सहित विभिन्न औषधि पौधों को भी लगाया गया। पौधों को वर्ष भर पानी प्रदाय करने हेतु पहाड़ के नीचे से पम्प के माध्यम से पानी ऊपर लाकर तीन बड़ी टंकियों में पानी भरने की व्यवस्था की गयी है। पूरे पहाड़ के चारों तरफ पाइप लाइन बिछाई गयी है। पाइपों में 24-24 मीटर की दूरी पर वाल्व लगे हैं।

जहां से प्लास्टिक पाइपों द्वारा पौधों तक पानी डालने की व्यवस्था की गयी है। अब यहां पिकनिक स्पॉट के रूप में छोटे-छोटे हट बनाये गये हैं। बैठने की व्यवस्था की गयी है।

रामटेकरी के निकट ही खूंटाघाट बांध नजर आता है। बांध के पास भी वृन्दावन उद्यान का निर्माण किया गया है। यहां बोटिंग के लिये व्यवस्था की गयी है। भविष्य में प्रषासन की कार्ययोजना है कि रामटेकरी से खूंटाघाट तक रोपवे बनाया जाये।

उल्लेखनीय है कि रतनपुर में सन् 1741 ई. में नागपुर के मराठा भोसलों से कब्जा कर लिया था। इसके पूर्व यहां ग्यारहवीं शताब्दी के आरंभ से कल्चुरियों का शासन रहा।

भोसला राजकुमार बिम्बा जी ने नागपुर के भोसला शासक के प्रतिनिधि के रूप में यहां शासक बनकर सन् 1758 ई. से 1787 ई. तक राज्य किया। इस मध्य उन्होंने रामटेकरी की पहाड़ियों में राम मंदिर का निर्माण करवाया।

इस प्रकार यह धार्मिक स्थल लगभग 250 वर्ष प्राचीन है। आज यह धार्मिक पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com