नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Apr 2010
SuMoTuWeThFrSa
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sat, 19 May 2012 21:37:26 -0500

Sat, 03 Sep 2011 17:31:00 +0000

छत्तीसगढ़ की बेलमेटल क्लस्टर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार



मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकासबोर्ड द्वारा संचालित बेलमेटल क्लस्टर रायगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह सहित विभागीय अधिकारियों और शिल्पकारों को बधाई दी है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,3 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा संचालित बेलमेटल क्लस्टर रायगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह सहित विभागीय अधिकारियों और शिल्पकारों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार में मिले शिल्ड और प्रमाण पत्र दिखाया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटील ने कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की बेलमेटल क्लस्टर रायगढ़ को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार वास्तव में यहां के हजारों शिल्पकारों की मेहनत का नतीजा है।

पुरस्कार के वास्तविक हकदार यहां के मेहनतकश शिल्पकार ही हैं। डॉ. सिंह ने रायगढ़ जिले के शिल्पग्राम 'एकताल' में
एक कार्यक्रम आयोजित कर इन शिल्पकारों का सम्मान करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग श्री पि.रमेष कुमार सहित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के मुख्य
महाप्रबंधक श्री सुनील अवस्थी और विभागीय अधिकारी

उपस्थित थे।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com