नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sun, 05 Feb 2012 10:55:02 +0530

4.5 / 5 (4 Votes)
Fri, 29 Jun 2007 22:30:00 +0000

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ



मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक महिलाओं तक पहुंचाने के लिये ''चलो गांव की ओर'' कार्यक्रम का शुभारंभ अम्बिकापुर में किया।
36गढ डाट इन संबाददाता

अम्बिकापुर,29जून (36गढ डाट इन)  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक महिलाओं तक पहुंचाने के लिये ''चलो गांव की ओर'' कार्यक्रम का शुभारंभ अम्बिकापुर में किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य एवं राज्य महिला आयोग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सभागृह में मानव संसाधन संस्कृति विकास परिषद् के तत्वाधान में किया गया।

इस कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह पहला अवसर है जब महिला आयोग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं महिलाओं केर् कत्तव्य की जानकारी गांव की हर महिला को मिलेगी।
 
इस अभियान को सफल बनाना है और इस योजना से हर गांव को जोड़ना है। उन्होने कहा कि मितानिन की भूमिका मां-बहन के रूप में हैं।

महिलाओं के आत्म सम्मान की दृष्टि से ही हमारी सरकार ने गांव में 10 लाख परिवार में शौचालय का निर्माण कराने की योजना बनायी है और अब तक 5 लाख शौचालयों का निर्माण कर लिया गया है।

यह सब गांव की बहना के सहयोग से संभव हो सका है। हमारी सरकार गांव की ओर चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद कर रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने इस अवसर पर कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक बहुत सारी योजनाएं जीवनोपयोगी होती हैं लेकिन अतिंम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ दिलाना हमारा दायित्व है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुधा वर्मा ने कहा कि हमने जो विकास के सपने संजोये थे वह अब साकार होने जा रहा है। 

36गढ डाट इन

 

4.5 / 5 (4 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com