नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:35:36 +0530

Sun, 05 Aug 2007 09:07:00 +0000

महिलाओं के स्वावलंबन की स्वर्ण जंयती,महिला समाज



छत्तीसगढ के भिलाई में अंचल और देश की प्रमुख समाजसेवी महिला संगठनों में से इस्पात नगरी, भिलाई की सशक्त महिला संगठन भिलाई महिला समाज द्वारा आज स्थापना का स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष आयोजन किया गया।
लक्ष्मी.डी
भिलाई,5अगस्त (36गढ डाट इन)  छत्तीसगढ के भिलाई में अंचल और देश की प्रमुख समाजसेवी महिला संगठनों में से इस्पात नगरी, भिलाई की सशक्त महिला संगठन भिलाई महिला समाज द्वारा आज स्थापना का स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष आयोजन किया गया।

सेक्टर-1 स्थित नेहरु सांस्कृतिक सदन में अपरान्ह 3.30 बजे से एक इन्द्रधनुषी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक आर.रामाराजू मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका राकाराजू ने की।

मुख्य अतिथि रामाराजू के साथ ही भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका रामाराजू भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

समारोह में वर्ष भर की गतिविधियों का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही महिला समाज की विभिन्न उत्पादक इकाईयों की सदस्यों द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज द्वारा विशेष रुप से निकाले गए फोल्डर का विमोचन किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के बाद इस क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से गठित भिलाई महिला समाज अनेक उत्पादक इकाईयों का संचालन करती है।

भिलाई महिला समाज सेक्टर-1 स्थित सामुदायिक निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण केन्द्र में निशुल्क लैंस प्रदान किया जाता है।

दुर्ग जिले के मेधावी आदिवासी बच्चों को गोद लेकर भिलाई में आवासीय शिक्षा प्रदान करने के संयंत्र के सहयोग से भिलाई महिला समाज के काम के बेहतर परिणाम मिले है।

एक अभिनव के रुप में भिलाई महिला समाज द्वारा सेक्टर-2 में एक पेट्रोल पंप का संचालन किया जाता है। पूरे प्रदेश में यह प्रबंधन से लेकर पेट्रोल देने तक मात्र महिलाओं द्वारा संचालित एकमात्र पेट्रोल पंप है।

36गढ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com