नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:22:54 +0530

Thu, 10 May 2007 13:21:00 +0000

लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने दिखाए कड़े तेवर



छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेन्स में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए राशन दुकानों के काम-काज पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
36गढ डाट इन संबाददाता

रायपुर, मई 10 (36गढ डाट इन)। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  कलेक्टर्स कॉन्फ्रेन्स में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए राशन दुकानों के काम-काज पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. सिंह ने  मंत्रालय में आयोजित कॉन्फ्रेन्स में कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि आम जनता और विशेष रूप से गरीबों तक जरूरी सामान पहुंचाने की प्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ननकी राम कंवर, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर और मुख्य सचिव शिवराज सिंह भी उपस्थित थे।  

 मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को गांवों से पलायन रोकने की दृष्टि से ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक संख्या में रोजगारमूलक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरों को हिदायत दी  कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर मिलने वाली किसी भी शिकायत का त्वरित निराकरण किया जाए। कलेक्टर स्वयं और उनके जिले के एस.डी.एम., तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी करें।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और आवयिक वस्तु अधिनियम के तहत अधिकारियों द्वारा दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण के बारे में भी पूछताछ की।

उन्हें बताया गया कि नागरिक आपूर्ति निगम और अन्य लीड एजेंसियों द्वारा राशन सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को पीले रंग से रंगकर उन पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के वाहन होने की जानकारी सार्वजनिक रूप से अंकित की गयी है ताकि आम जनता भी इन वाहनों पर निगाह रख सके। ऐसे वाहनों पर सेटेलाईट आधारित जी.पी.एस. उपकरण भी लगवाए जा रहे हैं।

36गढ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com