नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:42:19 +0530

Thu, 04 Feb 2010 23:44:00 +0000

महापौर चौहथा ने किया जिंदल कप टी-20 कप उद्घाटन



* खेलों को बढ़ावा देकर जेएसपीएल बहुत अच्छा कार्य कर रही-महापौर * खिलाड़ी खूब खेले और दर्शकों का मनोरंजन करें: विजय अग्रवाल
36गढ़ डाट इन

रायगढ़, 4 फरवरी(36गढ़ डाट इन)-जिला स्तरीय जिंदल कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ महापौर श्री महेंद्र चौहथा ने बल्लेबाजी कर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की।

जिंदल कप जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ स्थित पोलो मैदान में खेला जा रहा है। प्रतियोगिता के मैच लीग आधार पर खेले जा रहे हैं। यह स्पर्धा ड्यूज बाल में खेली जा रही है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा। 

स्पर्धा के  उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ महापौर श्री महेंद्र चौहथा ने जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देकर बहुच अच्छा काम रही है।

इस तरह के आयोजन होने से स्थानीय प्रतिभा निखरकर सामने आती है। श्री चौहथा ने क्रिकेट आज एक आम खेल है और पूरे विश्व में छाए हुए है। यह खेल हमें कई तरह के संदेश देता है। खेलों का हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में बहुत महत्व है।

खेल हमें एकता और भाईचारा सीखाता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन भी खेल की तरह है। खेल के जीत-हार जीवन में सुख-दुख के समान हैं।

 यह हमारे जीवन के बहुत जरूरी है कि हम प्रत्येक खेल को अच्छे ढंग से खेलें। श्री चौहथा खेल मैदान की सुंदरता को देखखर प्रफुल्लित थे। श्री चौहथा ने पीच पर बैटिंग कर खेल की शुरुआत की। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया। 

विशिष्ट अतिथि  विजय अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में खेल आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाडिय़ों को बेहतर खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी खूब चौके-छक्के लगाएं, अच्छी फिल्डिंग करें, बाउंडरी लाइन में कैच पकड़े और दर्शकों का खूब मनोरंजन करें। 

उद्घाटन  अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता  रायगढ़ नगरनिगम के सभापति सुरेश गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि थे किरोड़ीमल  नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल।

 इस अवसर पर, जेएसपीएल के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर (सीमेंट डिवीजन) जीडीएस सोहल, एक्जीक्युटिव डायरेक्टर (प्री-फेब्रिकेशन शाप) पीएस राणा, एक्जीक्युटिव वाइस प्रेसीडेंट राकेश कुमार, सीएसआर प्रमुख ब्रिगेडियर केके चोपड़ा, महाप्रबंधक जनसम्पर्क एवं लाइजन श्री संजीव चौहान, ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य आर के त्रिवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी, दर्शक उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता  के प्रतिभागी 16 टीमों के नाम इस प्रकार से हैं: जेएसपीएल-ए, कलेक्टर इलेवन, एजुकेशन इलेवन, पुलिस इलेवन, जेएसपीएल-बी, प्रेस इलेवन, म्युनिसिपल इलेवन, रेलवे इलेवन, मेडिकल इलेवन, एसईसीएल इलेवन, बार एसोशिएशन इलेवन, चेम्बर आफ कामर्स इलेवन, नलवा स्टील एण्ड पावर लिमिटेड, इलेक्ट्रिसिटी इलेवन, जिंदल पावर लिमिटेड और एसडीएम घरघोड़ा इलेवन।

उद्घाटन मैच में एमआर इलेवन ने एसईसीएल को 10 विकेट से हराया

उद्घाटन  मैच एमआर इलेवन और एसईसीएल के  मध्य हुआ। टास जीत कर एसईसीएल ने पहले बल्लेबाजी की और अपने सभी  विकेट खोकर 57 रन पर सिमट गई।

 कैप्टन लखन ने सर्वाधिक 17 रन बनाकर अपने टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके जवाब में एमआर इलेवन ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए दस विकेट से मैच जीता। एसईसीएल की ओर से चंद्रहास ने 24 और सोनू ने 20 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। बालर नरेश ने 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 

आज के मैच:

5 फरवरी  को पहला मैच इलेक्ट्रिसिटी  (सीएसईबी) और नलवा स्टील एण्ड  पावर लिमिटेड के मध्य खेला  जाएगा। दूसरा मैच जेएसपीएल-ए  और कलेक्टर इलेवन के मध्य  मैच होगा। 

खेलों को बढ़ावा देने जेएसपीएल बचनबद्ध: संजीव चौहान

जेएसपीएल  के महाप्रबंधक जनसम्पर्क एवं लाइजन श्री संजीव चौहान ने बातचीत के दौरान यह बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग यह प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं।

इस आयोजन के पीछे हमारा मकसद स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। वैसे जेएसपीएल खेलों को हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए वचनबद्ध है। श्री चौहान ने बताया कि इस जिंदल कप को सफल बनाने के लिए एक पूरी टीम कार्य कर रही है। हम विश्वास करते हैं कि इस वर्ष का आयोजन भी बहुत सफल होगा। 

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com