नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Mar 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sat, 19 May 2012 22:00:54 -0500

Sat, 06 Feb 2010 09:03:00 +0000

जिंदल कप टी-20: जेएसपीएल (ए) ने कलेक्टर इलेवन को हराया



नलवा को वाकओवर मिला : जेएसपीएल (ए) ने कलेक्टर इलेवन को हराया
36गढ़ डाट इन

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 6 फरवरी (36गढ़ डाट इन) जिला स्तरीय जिंदल कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। जिंदल कप जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ स्थित पोलो मैदान में खेला जा रहा है।

जिंदल कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत शुक्रबार  खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-

 पहला मैच नलवा स्टील एण्ड पावर लिमिटेड और इलेक्ट्रीसिटी (सीएसईबी) के मध्य होना था लेकिन इलेक्ट्रीसिटी (सीएसईबी) की टीम के नहीं आने से नलवा स्टील एण्ड पावर लिमिटेड को वाक ओवर मिला।

दूसरा मैच जेएसपीएल (ए) और कलेक्टर इलेवन के मध्य खेला गया। कलेक्टर इलेवन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में आल आउट होकर केवल 62 पर सिमट गई।

इसके जवाब में जेएसपीएल (ए) ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को 7 ओवरों में ही पूरा कर लिया और 8 विकेट से मैच जीता।

 उपकार कपूर ने अपनी टीम को सर्वाधिक 20 गेंद खेल कर 46 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। कपूर ने सातवें ओवर के प्रथम दोनों गेंदों को खेलते हुए लगातार दो छक्के लगाए।

कलेक्टर इलेवन की ओर से आकाश ने 38 गेंदों को खेलकर सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। इसी टीम के अमित ने 20 गेंदों पर 13 रन बनाए।

जेएसपीएल (ए) के गेंदबाज दयाल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। विजय दास ने 2 विकेट चटकाए।

6 फरवरी के मैचः

6 फरवरी को पुलिस इलेवन विरुद्ध एजुकेशन इलेवन और जेएसपीएल (बी) विरुद्ध प्रेस इलेवन के मध्य मैच होगा।
 
प्रतियोगिता  के प्रतिभागी टीमों के नाम इस प्रकार से हैं: जेएसपीएल-ए, कलेक्टर इलेवन, एजुकेशन इलेवन, पुलिस इलेवन, जेएसपीएल-बी, प्रेस इलेवन, म्युनिसिपल इलेवन, रेलवे इलेवन, मेडिकल इलेवन, एसईसीएल इलेवन, बार एसोशिएशन इलेवन, चेम्बर आफ कामर्स इलेवन, नलवा स्टील एण्ड पावर लिमिटेड,  जिंदल पावर लिमिटेड और एसडीएम घरघोड़ा इलेवन।

उद्घाटन मैच में एमआर इलेवन ने एसईसीएल को 10 विकेट से हराया था।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com