नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Mar 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sat, 19 May 2012 22:01:16 -0500

Sat, 06 Feb 2010 20:24:00 +0000

जिला स्तरीय जिंदल कप टी-20 जारी



पुलिस इलेवन ने एजुकेशन इलेवन को 24 रनों से हराया जेएसपीएल (बी) ने प्रेस इलेवन को हराया
36गढ़ डाट इन

रायगढ़, 6 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-  जिला स्तरीय जिंदल कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। जिंदल कप जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ स्थित पोलो मैदान में खेला जा रहा है।

खेल के आज तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच पुलिस इलेवन और एजुकेशन इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें पुलिस इलेवन ने एजुकेशन इलेवन को 24 रनों से हराया। दूसरा मैच जेएसपीएल (बी) और प्रेस इलेवन के मध्य हुआ।

 इसमें जेएसपीएल ने प्रेस इलेवन को आसानी से हराया। 7 फरवरी को पुलिस इलेवन और जेएसपीएल (ए) के मध्य मैच खेला जाएगा।

पुलिस इलेवन और एजुकेशन इलेवन के मध्य हुए पहले मैच में पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

 इसके जवाब में एजुकेशन इलेवन पूरे 20 ओवर खेलते हुए 9 विकेट खोकर मात्र 130 रनों पर सिमट गई। पुलिस की ओर से राहुल ने 60 गेंद खेलकर 53 रन बनाकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। एजुकेशन इलेवन की ओर से विजय ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।

दूसरे मैच में जेएसपीएल (बी) ने प्रेस इलेवन को आसानी से हराया। प्रेस इलेवन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 103 रन बनाए।

 तीसरे विकेट की साझेदारी करते हुए असिम और प्रवीण ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। प्रेस इलेवन ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया और रक्षात्मक ढंग से खेलते हुए टीम के मनोबल को अंत तक बरकरार रखा।

प्रेस इलेवन के खिलाड़ी प्रवीण ने 2 चौके, असीम ने 2 चौके तथा लोकेश प्रधान ने भी 2 चौके लगाए। युगल किशोर ने 1 चौके लगाकर अपनी टीम को 103 रन बटोरने में योगदान दिया और जेएसपीएल (बी) के समक्ष जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य रखा।

इसके जवाब में जेएसपीएल (बी) के प्रारंभिक बल्लेबाजों चंद्रशेखर वर्मा और कृष्णा कलसिया ने शानदार पारी खेली और अंत तक जमे रहे।

 दोनों खिलाड़ियों ने 32-32 गेंद खेलकर अपनी टीम को 48-48 रनों का योगदान दिया। कृष्णा कलसिया ने 1 छक्के और 4 चौके तथा चंद्रशेखर ने 4 छक्के लगाए। इस तरह दोनों की जोड़ी ने 11वें ओवर में 104 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

कल हुए मैच में नलवा स्टील एण्ड पावर लिमिटेड को वाक ओवर मिला जबकि दूसरे मैच में मैच जेएसपीएल (ए) ने कलेक्टर इलेवन को हराया। इसके पहले मैच में एमआर इलेवन ने एसईसीएल को 10 विकेट से हराया था।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com