नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Mar 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Sat, 19 May 2012 22:01:40 -0500

Mon, 08 Feb 2010 19:56:00 +0000

राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में की तिकड़ी



राष्ट्रीय वन खेल -कूद प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि में दो-गुनी वृध्दि के साथ ही स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक विशेष वेतनवृध्दि दी जाएगी।
36गढ़ डाट इन

रायपुर 8 जनवरी (36गढ़ डाट इन)-वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने वन विभाग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आज अनेक सुविधाओं का ऐलान किया है।

राष्ट्रीय वन खेल -कूद प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि में दो-गुनी वृध्दि के साथ ही स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक विशेष वेतनवृध्दि दी जाएगी।

 सीधी भर्ती के पदों पर नौकरियों में भी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री उसेण्डी आज दोपहर यहां अपने निवास में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर आये विजयी खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान यह ऐलान किया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के.शर्मा और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अनूप भल्ला के नेतृत्व में विजयी खिलाड़ियों ने वन मंत्री श्री उसेण्डी से मुलाकात की और भोपाल में जीते गए चमचमाती ट्राफी और शील्ड उन्हें सौंपी

। उल्लेखनीय है कि भोपाल में दो से छह फरवरी तक आयोजित अठारहवीं राष्ट्रीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 33 स्वर्ण, 19 रजत, 16 कांस्य और पन्द्रह स्पर्धाओं में चौथे स्थान के साथ  281 अंक अर्जित कर पदक तालिका में प्रथम स्थान बनाया।

 इस तरह छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर जीत की तिकड़ी बनाई है। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों और केन्द्रीय वानिकी संस्थाओं को मिलाकर कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया था।

श्री उसेण्डी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी प्रकट करते हुए जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन और मेहनत के कारण ही हमें यह सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इस प्रतियोगिता में पिछले वर्ष के मुकाबले  चौंतीस अंक अधिक प्राप्त कर अपने प्रदर्शन में और सुधार किया है।

इस बार राज्य ने टीम खेलों में पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता जीती और बास्केट बाल ट्राफी पर पुन: कब्जा जमाया ।

इसके अलावा व्यक्तिगता स्पर्धाओं के अंतर्गत भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि हासिल किए हैं। जिनमें श्रीमती संगीता राजगोपालन ने बेडमिंटन और लॉन टेनिस स्पर्धाओं में अकेले नौ स्पर्ण पदक जीतकर संपूर्ण प्रतिभागियों में सबसे अधिक पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी बनीं।

इसी तरह सुश्री चारूलता गजपाल को संपूर्ण प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए।

श्री ए.जे. मिंज को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ वेटरन एथलीट घोषित किया गया। श्री मिंज ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त किए। भारोत्तोलन में वन मण्डलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश मसीह ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

इसी वर्ग में श्री तेजा साहू और श्री राजेन्द्रसिंग ठाकुर को दो-दो स्वर्ण पदक मिला है। श्री सुखनंदन धु्रव द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया गया।

इसी तरह तैराकी प्रतियोगिता में राज्य के एकमात्र प्रतिभागी श्री मणिराम आदिले द्वारा तीन रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया है।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com