Thu, 22 Sep 2011 18:01:00 +0000 23 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा घोषित खेल नीति के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नौकरी देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 22 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा घोषित खेल नीति के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नौकरी देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विगत वर्ष घोषित 70 उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से 23 खिलाड़ियों को अब तक राज्य शासन के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। शेष खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य शासकीय सेवा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियम 2010 के तहत प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है।
इस नियम के तहत विगत वर्ष घोषित 70 खिलाड़ियों में से करीब 36 खिलाड़ियों ने राज्य शासकीय सेवा में नौकरी के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खेल विभाग में कुमारी प्रीति बंछोर, कुमारी आरती पाण्डेय और श्री अजय त्रिवेदी को खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है ।
जबकि शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कुमारी सरिता यादव, कुमारी सोनिया क्षत्री, कुमारी अंतिमा परिहार, कुमारी इसरत अंजुम ।
कुमारी निधि जायसवाल, कुमारी बलविंदर कौर आनंद, कुमारी सुनीता टोप्पो, कुमारी इसरत जहां, कुमारी चन्द्रिका साहू, कुमारी एम. रेणुका और श्री आलोक द्विवेदी को नियुक्ति दी गई है ।
जबकि सहायक ग्रेड-3 के पद पर ही सामान्य प्रशासन विभाग में कुमारी कश्मीरा जोसेफ, कुमारी हर्षा साहू और कुमारी छायारानी शिवाने को नियुक्त किया गया है, जबकि इसी विभाग में भृत्य के पद पर कुमारी नीरा नेताम की नियुक्ति हुई है।
इसी प्रकार वाणिज्य कर विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कुमारी रूपा साह और खेल विभाग में तीरंदाजी प्रशिक्षक के पद पर श्री टेकलाल पूर्रे को नियुक्त किया गया है।
36गढ़ डाट इन
|