पूर्व मुख्य सचिव आर. पी. बगई, मार्केटिंग फेडरेशन के निवर्तमान चेयरमैन टी. एस. चटवाल और पर्यटन सचिव सुब्रत साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
रायपुर, 19 जनवरी (36गढ डाट इन)-राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध कोषांग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बोरा घोटाला में मामला दर्ज किया है। इन अधिकारियों में एक राज्य के पूर्व मुख्य सचिव भी हैं।
पूर्व मुख्य सचिव आर. पी. बगई, मार्केटिंग फेडरेशन के निवर्तमान चेयरमैन टी. एस. चटवाल और पर्यटन सचिव सुब्रत साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
आर्थिक अपराध कोषांग के पुलिस अधीक्षक डी. डी. चतुर्वेदी ने बताया कि इन अधिकारियों ने मार्केटिंग फेडरेशन में पदस्थापना के दौरान जूट के बोरे की खरीदारी में डेढ़ सौ करोड़ का घपला किया।
इस मामले में जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने के बाद इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि इन जूट के बोरों की खरीदारी वर्ष 2002-2003 और 2003-2004 में धान के भंडारण के लिए किया गया था।
इसी खरीदारी में भारी अनियमितता बरती गयी जिसका खुलासा इनलोगों के वहां से स्थानान्तरण के बाद हुआ।
आर्थिक अपराध कोषांग के वरीय अधिकारियों के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश रचने के लिए आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आर्थिक अपराध कोषांग के सूत्रों के अनुसार मार्केटिंग फेडरेशन के अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी सबूत मिले हैं उनके विरुद्ध भी जल्द ही मामला दर्ज किया जायेगा।
36गढ डाट इन