गृह मंत्री पी. चिदम्बरम गत शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान को उच्चस्तरीय समीक्षा के लिए बैठक कर के जाते ही दंतेवाड़ा में पुलिस बलों ने चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।
रायपुर, 24 जनवरी 10 (36गढ़ डाट इन) गृह मंत्री पी. चिदम्बरम गत शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान को उच्चस्तरीय समीक्षा के लिए बैठक कर के जाते ही दंतेवाड़ा में पुलिस बलों ने चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा के अनुसार जिले के कुत्रीम ककाडी पहाड़ियों में नक्सलियों के एक ठिकाने पर पुलिसबलों के हमले में चार नक्सली मौका-ए-वारदात मारे गये।
पुलिस ने उन नक्सलियों की लाश भी बरामद कर ली है। साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। उल्लेख है कि पी. चिदम्बरम ने बैठक के बाद नक्सल विरोधी अभियान की अभी तक की कार्रवाई को सफल माना था।
36गढ़ डाट इन