यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित कर लिया गया है। मालूम हो कि यह समय सीमा पहले 31 जनवरी तक ही निर्धारित किया गया था।
रायपुर, 31 जनवरी (36गढ़ डाट इन) -समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए निर्धारित समय सीमा को बढ़ाकर अब 5 फरवरी तक कर दी गयी।
यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित कर लिया गया है। मालूम हो कि यह समय सीमा पहले 31 जनवरी तक ही निर्धारित किया गया था।
दो दिन पहले पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मुख्यमंत्री से मिलकर यह समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था।
तब मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने इस बारे में कैबिनेट में फैसला लेने की बात कही थी। इसी के मद्देनजर आज बैठक आयोजित कर अन्य मंत्रियों से बातचीत के बाद पांच दिन का समय धान खरीद के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों में अब तक 36 लाख 38 हजार टन धान की खरीद हो चुकी है। यह पिछले वर्ष की खरीद की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।
36गढ़ डाट इन