मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की माता स्व. सुधादेवी सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में कटे-फटे होंठ का आपरेशन, बाल हृदय रोग, कैंसर जांच, स्त्री रोग, हड्डी रोग, की जांच एवं उपचार किया जायेगा।
कवर्धा, 03 फरवरी (36गढ़ डाट इन) स्व.सुधा देवी स्मृति विशाल स्वास्थ्य शिविर 6 फरवरी को स्थानीय जिला अस्पताल में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की माता स्व. सुधादेवी सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में कटे-फटे होंठ का आपरेशन, बाल हृदय रोग, कैंसर जांच, स्त्री रोग, हड्डी रोग, की जांच एवं उपचार किया जायेगा।
शिविर का आयोजन महावीर इंटरनेशनल, यूथ क्लब, लायंस क्लब, बाल्को के संयुक्त तत्तावधान में किया जा रहा है।
शिविर में ब्लड प्रेशर एवं सुगर, ब्लड ग्रुप जांच, सिकलसेल की भी जांच की जायेगी तथा दंतरोग, बाल रोग का उपचार किया जायेगा। शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ भी विशेष सलाह के लिये उपस्थित रहेंगे।
कटे-फटे होंठ के मरीजों को 5 फरवरी को सुबह जिला अस्पताल पहुंचने कहा गया है अन्य बिमारी के मरीज 6 फरवरी को सुबह 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचेंगे।
36गढ़ डाट इन