गत तीन माह में अकेले बीजापुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में बीस से अधिक नक्सली मारे गये हैं।
रायपुर, 4 फरवरी (36गढ़ डाट इन) गत तीन माह में अकेले बीजापुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में बीस से अधिक नक्सली मारे गये हैं।
नक्सल विरोधी पुलिस अभियान में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित बीजापुर जिले भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में ताकीलोड के पास सात नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गये।
पुलिस ने बताया कि कल तलाशी अभियान में निकले पुलिस बल एवं विशेष पुलिस पदाधिकारियों (एसपीओ) के दल पर नक्सली गुरिल्लों ने अचानक हमला बोल दिया। जवाबी पुलिस कार्रवाई में सात कुख्यात नक्सली मारे गये हैं।
इससे पहले भी गत माह बीजापुर जिले के फरेसगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पुलकुंडम जंगल में पुलिस-नक्सली भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक नक्सली मारे गये थे।
एक एसपीओ सुखराम कोयामी भी मारे गये थे। बीजापुर जिले के वन्य क्षेत्र नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं। इससे पहले बीजापुर के सुराखेरा में नक्सल पुलिस मुठभेड़ में एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली मारे गये थे।
हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ रायपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद नक्सल विरोधी अभियान 'आॅपरेशन ग्रीन हंट' की सफलता को संतोषप्रद बताया था।
36गढ़ डाट इन