नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:36:04 +0530

Fri, 05 Feb 2010 19:38:00 +0000

रबी के लिए उर्वरकों का वितरण



इसमें से 14 हजार 802 मीटरिक टन उर्वरक सहकारिता के माध्यम से, जबकि 37 हजार 955 मीटरिक टन उर्वरक निजी क्षेत्रों से किसानों को उपलब्ध कराया गया है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर 05 फरवरी (36गढ़ डाट इन)छत्तीसगढ़ के किसानों को चालू रबी मौसम में विभिन्न फसलों के लिए अब तक 52 हजार 757 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया  जा चुका है।

 इसमें से 14 हजार 802 मीटरिक टन उर्वरक सहकारिता के माध्यम से, जबकि 37 हजार 955 मीटरिक टन उर्वरक निजी क्षेत्रों से किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

 राज्य शासन द्वारा इस वर्ष रबी मौसम के लिए दो लाख 55 हजार मीटरिक टन विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरक वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निर्धारित लक्ष्य में के विरूद्व एक लाख 39 हजार मीटरिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक विभिन्न वितरण केन्द्रों में भण्डारित किए जा चुके हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस रबी मौसम में गेंहू, चना, मटर, सरसों, तोरिया आदि विभिन्न फसलों के लिए किसानों को सहकारिता के माध्यम से एक लाख 02 हजार 220 मीटरिक टन तथा निजी क्षेत्रों से एक लाख 53 हजार 330 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

 राज्य शासन ने अब तक 58 हजार 430 मीटरिक टन यूरिया, दस हजार 526 मीटरिक टन सिंगल सुपरफास्फेट, एक हजार 580 मीटरिक टन टी.एस.पी., 16 हजार 270 मीटरिक टन पोटाश, 26 हजार 083 मीटरिक टन डी.ए.पी. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा 23 हजार 803 मीटरिक टन एन.पी.के. रासायनिक खाद

विभिन्न डबल लाकों और प्राथमिक सहकारी समितियों में किसानों को वितरित करने के लिए भण्डारित किया है।

 भण्डारित खाद में से अब तक 14 हजार 873 मीटरिक टन यूरिया, 04 हजार 300 मीटरिक टन सिंगल सुपरफास्फेट, 42 मीटरिक टन टी.एस.पी., तीन हजार 610 मीटरिक टन पोटाश, 18 हजार 693 मीटरिक टन डी.ए.पी. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा नौ हजार 549 मीटरिक टन एन.पी.के. रासायनिक उर्वरकों का वितरण रबी की फसलों में उपयोग के लिए किया जा चुका है।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com