कंपनी के रायगढ़ संयंत्र की विस्तार योजनाओं पर कार्य प्रगति पर हैं। जिसमें इसी वर्ष दिसंबर से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (माकेर्टिग) अमिताभ मुदगल का कहना है कि कंपनी का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में दिसंबर से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
रायगढ़ 10 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-संदीप जाजोदिया की नेतृत्व वाली कंपनी मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड छत्तीसगढ़ के रायगढ़ संयंत्र में जल्द ही हाट रोल्ड (एचआर क्वाइल) भी बनाना शुरू करेगी।
रायगढ़ में कंपनी 90 मेगावाट प्लांट पर काम कर रही है। इस पर तेज़ी से काम चल रहा है और अगले 3 से 4 महीने में इसमें उत्पाद शुरू हो जाएगा। मोनेट का रायगढ़ संयंत्र नहरपाली में स्थित है। यहां इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट स्थित है।
कंपनी के रायगढ़ संयंत्र की विस्तार योजनाओं पर कार्य प्रगति पर हैं। जिसमें इसी वर्ष दिसंबर से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (माकेर्टिग) अमिताभ मुदगल का कहना है कि कंपनी का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में दिसंबर से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में स्पांज आयरन की प्रमुख उत्पादक कंपनी के तौर पर कामकाज करने वाली मोनेट इस्पात फिलहाल बड़ी विस्तार योजना पर पर काम कर रही है।
जिसमें रायगढ़ में एक ग्रीनफिल्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के अलावा उड़ीसा के अंगुल में 1000 मेगावाट का एक पावर प्लांट शामिल है। कंपनी अपना कोल्ड रोल्ड (सीआर) उत्पादन शुरू करने जा रही है।
कंपनी पिछले कुछ समय से इस पर काम कर रही थी, जो कि दिसंबर से उत्पादन शुरू कर देगा। बाजार की मांग को देखते हुए कंपनी ने एचआर उत्पादन के लिए काम शुरू किया था।
इस प्लांट की कुल क्षमता 15 लाख टन सालाना है। जिसमें ब्लास्ट फर्नेस, रिबार मिल, प्लेट मिल, पैलेट प्लांट, कोक ओवन बैटरी और एचआर क्वाइल शामिल है। यह प्लांट 2011 के अंत से काम करना शुरू कर देगा।
कंपनी पावर क्षेत्र में भी काम कर रही है। कंपनी उड़ीसा के अंगुल में 1050 मेगावाट प्लांट लगा रही है। इस प्लांट की पहली यूनिट 2012 में उत्पादन शुरू कर देगी।
कंपनी इस प्लांट में करीब 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। फिलहाल कंपनी 180 मेगावाट में बिजली का उत्पादन कर रही है।
36गढ़ डाट इन