नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:16:48 +0530

Wed, 10 Feb 2010 21:50:00 +0000

कवर्धा में खुला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान



प्रथम बैच में जिले के 30 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन

कवर्धा 10 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - कवर्धा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने 9 फरवरी को जिले के महाराजपुर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।

 इस अवसर पर उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि गरीब परिवार के ग्रामीण युवाओं को रोजगार व विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए विभिन्न व्यवसायों का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।

प्रथम बैच में जिले के 30 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला जनसम्पर्क की विज्ञप्ति में बताया गया है कि कौशल उन्नयन के प्रथम बेंच में कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने पर कलेक्टर ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कम्प्यूटर का ज्ञान युवाओं को ग्रामीण अंचल में भी रोजगार का अवसर दिला सकता है।

 भविष्य में रोजगार गारंटी योजना के डाटा एन्ट्री व अन्य सरकारी योजनाओं में कम्प्यूटर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सकता है।

कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को लगन व रूचि से प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया।  उद्यमिता विकास केन्द्र के क्षेत्रीय समन्वयक श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

भारतीय  स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर राधाकृष्णन ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन के लिये राज्य शासन ने जमीन प्रदान कर दी है।

शीघ्र ही संस्थान का नया भवन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में गरीब युवक, युवतियों को प्रशिक्षण देने का काम निरंतर चलता रहेगा।

उन्होंने हर महीने एक बैच को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि भविष्य में कम्प्यूटर प्रशिक्षित युवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में स्टेट बैंक द्वारा बैंक प्रतिनिधि के रूप में रखा जायेगा व रोजगार गारंटी योजना की राशि का भुगतान उनके माध्यम से किया जायेगा।

इस  अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरेन्द्र दुग्गे ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार गतिविधियों से जरूर जुड़ें। लीड बैंक अधिकारी कर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

 उद्यमिता विकास केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि सत्र मे युवाओं को कंप्यूटर की मूलभूत बातें सिखायी जायेगी। वर्ड,एक्सेल,पॉवर पाईंट पर विशेष जोर दिया जायेगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं के आवास व भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। प्रशिक्षुओं को व्यक्तित्व विकास,उद्यमिता, कौशल विकास का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर स्टेट बैंक के अधिकारी व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com