कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने प्रोत्साहक उपाय कि ये गये हैं। गन्ने की खेती करने वाले किसानो को नलकूप खनन की अनुमति प्रदान की गई है। किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है।
कवर्धा 10 फरवरी (36गढ़ डाट इन) -छत्तीसगढ़ के प्रथम शक्कर कारखाना-भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में 16 हजार किसान जुडे हैं। इस कारखाना का कार्य क्षेत्र 4 जिलो मे फैला हुआ है। कारखाने की पेराई क्षमता प्रतिदिन 2500 मेट्रिक टन है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने के पेराई सत्र 2009-10 के लिये 11 विकासखंडों को आरक्षित किया गया है। कबीरधाम जिले के कवर्धा,सहसपुर लोहारा,बोड़ला व पंडरिया विकासखंड,दुर्ग जिले के बेमेतरा व नवागढ़, राजनांदगांव जिले के छुईखदान व खैरागढ़ तथा बिलासपुर जिले के मुंगेली लोरमी व तखतपुर को भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के लिये आरक्षित किया गया है।

36गढ़ डाट इन