छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए अच्छा अवसर मिलने वाला है।
रायपुर, 12 फरवरी (36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए अच्छा अवसर मिलने वाला है।
भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं की वायु सेना में भागीदारी के लिए आगामी नवम्बर 2010 में दुर्ग में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती की संभावित तिथि तीन नवम्बर से सात नवम्बर निर्धारित की गई है।
भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अब तक आयोजित भर्ती रैली में 44 हजार 138 युवाओं ने भाग लिया है, जिसमें से अंतिम रूप से पांच हजार 826 युवा चयनित हुए हैं।
इनमें छत्तीसगढ़ के चयनित युवाओं की संख्या केवल 221 है। इस बार छत्तीसगढ़ के लिए अलग से भर्ती रैली आयोजित किए जाने के कारण युवाओं को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का ज्यादा अवसर मिलेगा।
36गढ़ डाट इन