राज्य सरकार ने 3 पुलिस अधीक्षक, एक महानिरीक्षक समेत नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
रायपुर,12 फरवरी (36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार ने 3 पुलिस अधीक्षक, एक महानिरीक्षक समेत नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इनमें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 3 अधिकारियों के प्रभार भी बदले गए हैं। इन तबादलों को लेकर पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने 10 फरवरी की रात मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की थी।
सूत्रों के अनुसार डीजीपी एक लम्बी सूची लेकर गए थे किंतु मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने उसमें काफी कांट-छांट किया।
11 फरवरी की शाम गृह विभाग से जारी आदेशानुसार चांपा-जांजगीर, कोरबा एवं राजनांदगांव में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए गए हैं।
आदेशानुसार चांपा-जांजगीर के अधीक्षक एस.के. झा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर, डॉ. आनंद छाबड़ा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक कोरबा को राजनांदगांव और पी.के. दास पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को पुलिस अधीक्षक कोरबा के पद पद पदस्थ किया गया है।
इसी तरह से आनंद तिवारी पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण के पद पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है । श्री आर.के. विज पुलिस महानिरीक्षक योजनाप्रबंध, पुलिस मुख्यालय रायपुर को उनके कार्यों के साथ-साथ 'प्रशासन' का भी प्रभार दिया गया है ।
श्री राजेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ करते हुए यातायात, रेल एवं नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आर.सी. पटेल पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अम्बिकापुर को पुलिस महानिरीक्षक लोक अभियोजन संचालनालय रायपुर में पदस्थ किया गया है. पी.एन. तिवारी पुलिस महानिरीक्षक (यातायात रेल पुलिस) को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज में पदस्थ किया गया है।
36गढ़ डाट इन