निवर्तमान कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी के राजनांदगांव स्थानांतरण होने पर आज खचाखच भरे कलेक्ट्रेटसभाकक्ष मे अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से उन्हे भावभीनी बिदायी दी गई।
कवर्धा, 15 फरवरी (36गढ़ डाट इन) निवर्तमान कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी के राजनांदगांव स्थानांतरण होने पर आज खचाखच भरे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से उन्हे भावभीनी बिदायी दी गई।
विदायी के मौके पर निवर्तमान कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि कबीरधाम जिले की यादें सदा मेरे साथ रहेगी।
इस मौके पर श्री परदेशी ने कबीरधाम जिले को और विकसित करने छोटे कर्मचारियो से लेकर बड़े अधिकारियों को विकास कार्यों मे सतत् रूप से जुटे रहने का संदेश दिया।
उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि नवपदस्थ उर्जावान कलेक्टर आर.संगीता के नेतृत्व मे कबीरधाम जिला उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। श्री परदेशी ने कहा कि कबीरधाम जिले मे कुशल अधिकारियों की टीम के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा।
इस मौके पर नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमति आर. संगीता ने कहा कि कबीरधाम जिले मे प्राथमिकता से चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जायेगा।
निवर्तमान कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी द्वारा प्रारंभ किये गये कार्यों को भी प्राथमिकता से जारी रखा जायेगा। उन्होने कहा कि शासकीय योजनाओं के बेहतर संचालन के लिये सभी विभागों मे बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर श्रीमति संगीता ने निवर्तमान कलेक्टर परदेशी के उवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर आर.संगीता ने निवर्तमान कलेक्टर को अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया।
अपर कलेक्टर जे.के.ध्रुव ने कहा कि श्री परदेशी सुलझे हुए कुशल प्रशासनिक व्यक्तित्व हैं। उन्होने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने के संचालन मे कलेक्टर परदेशी द्वारा दिये गये प्रबंधकीय व तकनीकि मार्गदर्शन को बेहद उपयोगी बताया।
संयुक्त कलेक्टर आेंकार यदु ने इस मौके पर कहा कि कलेक्टर परदेशी का सहज, शांत व सहयोगी व्यवहार जिले मे विकास के लक्ष्यों को हासिल करने मे सहायक सिध्द हुआ है।
उन्होने अधिकारियों को कार्य करने का बेहतर माहौल प्रदान किया। एसडीएम हिमशिखर गुप्ता, एसडीएम अरविंद दीक्षित, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पटौरिया, अधीक्षक आशीष चंदेल ने भी कलेक्टर परदेशी के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर निर्मल तिग्गा, एसडीएम दीवान समेत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
36गढ़ डाट इन