राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पेयजल व्यवस्था के लिए 87 लाख 89 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
रायपुर,16 फरवरी (36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पेयजल व्यवस्था के लिए 87 लाख 89 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृति राशि से जिले के विकासखंड भरतपुर और मनेन्द्रगढ़ में 138 नलकूप खोदे जाएंगे।
125 मिलीमीटर व्यास के 75 मीटर गहरे नलकूप खनन कार्य के लिए प्रति नलकूप 63 हजार रूपए और 150 मिलीलीटर ब्यास के 75 मीटर गहरे नलकूप खनन कार्य के लिए प्रति नलकूप 73 हजार रूपए दी जाएगी।
यह राशि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत स्वीकृत की गई है। छत्तीसगढ़ में आगामी गर्मी को देखते हुए अभी से पेय जल की व्यवस्था की जा रही है।
36गढ़ डाट इन