छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने वेदान्त समूह को कैंसर अस्पताल के लिए नई राजधानी में 50 एकड भूमि देने पर आज कड़ी आपत्ति जताई।
रायपुर,16 फरवरी (36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने वेदान्त समूह को कैंसर अस्पताल के लिए नई राजधानी में 50 एकड भूमि देने पर आज कड़ी आपत्ति जताई।
विपक्ष के नेता रवीन्द्र चौबे ने प्रश्नोत्तरकाल के दौरान कहा कि वेदान्त समूह को नई राजधानी में 50 एकड़ भूमि महज एक रूपये दी गयी है. जबकि एक निजी विश्वविद्यालय को बगैर नियामक आयोग की मंजूरी के ही जमीन दे दी गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए राजधानी क्षेत्र में जमीनों की बंदरबांट हो रही है।
उन्होंने जानना चाहा कि वेदान्ता समूह को कैंसर रिसर्च सेन्टर की स्थापना के लिए भूमि आवंटन से पूर्व क्या अन्य दूसरी संस्थाओं से भी प्रस्ताव मंगाए गए थे।
उन्होने वेदान्त समूह पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरबा एवं मैनपाट के लोगों को इस समूह की कार्यप्रणाली के बारे में बेहतर पता है।
36गढ़ डाट इन