प्रदेश शासन ने छत्तीसगढ़ रेवेन्यू बार्ड के अध्यक्ष टी.राधाकृष्णन को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत कर दिया है।
रायपुर,16 फरवरी (36गढ़ डाट इन) प्रदेश शासन ने छत्तीसगढ़ रेवेन्यू बार्ड के अध्यक्ष टी.राधाकृष्णन को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत कर दिया है।
उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव सरजियास मिंज के समकक्ष सुपर टाईमस्केल मिलेगा। टी. राधाकृष्णन के दीर्घ प्रशासनिक अनुभव को देखते हुये उन्हें अब शीघ्र ही महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी जायेगी।
प्रदेश शासन के वरिष्ठ आईएस अधिकारी टी.राधाकृष्णन ने अपना कैरियर एसडीओ कोरबा बिलासपुर से प्रारंभ किया था। इसके पश्चात वे सभी जिम्मेदारियों को बखुबी निभाते रहे। जिसके कारण उन्हें आईटीडीपी बैकुंठपुर का प्रोजेक्ट आफिसर बनाया गया।
इसके पश्चात तत्कालिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें कलेक्टर पन्ना के पद पर नियुक्त किया गया। मध्यप्रदेश में गृह जेल विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में काम करने के बाद वे मुंबई चले गये जहां पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट रिजनल ऑफिसर के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात इसी पद पर वे चेन्नई में कार्यरत रहे।
36गढ़ डाट इन