परिवार में हुई जन्म अथवा मृत्यु की घटना का पंजीयन 21 दिनों के भीतर नि:शुल्क कराया जा सकता है। नगरीय निकायों में नगरपालिका व नगर पंचायत में व ग्रामीणों क्षेत्र में ग्राम पंचायत में पंजीयन कराया जा सकता है।
कवर्धा 16 फरवरी (36गढ़ डाट इन)- जन्म-मृत्यु की घटनाओं के पंजीयन कार्य में गुणात्मक सुधार के लिये जिले के 371 ग्राम पंचायतों के सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहसपुर लोहारा जनपद के सभी 73 ग्राम पंचायतों के सचिवों को 23 फरवरी सहसपुर लोहारा के पटेल सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण दिया जायेगा। बोड़ला जनपद के सभी 97 ग्राम पंचायतों के सचिवों को 24 फरवरी को बैगा सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण्ा दिया जायेगा।
कवर्धा जनपद पंचायत के सभी 83 ग्राम पंचायतों के सचिवों को 25 फरवरी को आदिवासी मंगल भवन कवर्धा में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह पंडरिया जनपद पंचायत के सभी 115 ग्राम पंचायतों के सचिवों को 5 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कलेक्टर आर. संगीता ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, आंनगबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्राम कोटवारों को प्रशिक्षण स्थल पर निर्धारित तिथि में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।
उन्होंने जनपद सीईओ को प्रशिक्षण के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तारीख एवं जन्म स्थान का एक मात्र प्रमाणिक दस्तावेज है, स्कूल में प्रवेश, राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र उपयोगी है।
इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र भी पैतृक संपत्ति के निराकरण, जीवन बीमा, दुर्घटना में मुआवजा प्राप्त करने के लिये उपयोगी है। कलेक्टर आर.संगीता ने जन्म-मृत्यु पंजीयन की उपयोगिता को देखते हुए लोगों से अनिवार्यत: जन्म-मृत्यु पंजीयन कराने की अपील की है।
परिवार में हुई जन्म अथवा मृत्यु की घटना का पंजीयन 21 दिनों के भीतर नि:शुल्क कराया जा सकता है। नगरीय निकायों में नगरपालिका व नगर पंचायत में व ग्रामीणों क्षेत्र में ग्राम पंचायत में पंजीयन कराया जा सकता है।
36गढ़ डाट इन