नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:32:10 +0530

Wed, 17 Feb 2010 09:27:00 +0000

शालाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण की निर्देश



मार्च माह के अंत तक जिले के समस्त शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण अनिवार्य रूप से पूर्ण हो एवं वहॉ अध्ययनरत बच्चों द्वारा उनका उपयोग शुरू हो जाना चाहिए।
36गढ़ डाट इन

दंतेवाड़ा, 17 फरवरी (36गढ़ डाट इन) कलेक्टर श्रीमती रीना कंगाले ने दक्षिण बस्तर जिलें में संचालित संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत प्रस्तावित निर्मल ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की  है ।

मार्च माह के अंत तक जिले के समस्त शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण अनिवार्य रूप से पूर्ण हो एवं वहॉ अध्ययनरत बच्चों द्वारा उनका उपयोग शुरू हो जाना चाहिए।

वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी कि जिन शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में मार्च माह तक शौचालयों का निर्माण नही होगा संबंधित निर्माण ऐजेंसियों के साथ ही वहाँ के नोडल अधिकारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जायेगी।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रीना कंगाले की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती कंगाले ने दक्षिण बस्तर जिले में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चयनित 60 ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से निर्माणाधीन व्यक्तिगत एवं शालेय शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की ।

जिन शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में मार्च माह के अंत तक शौचालयों का निर्माण नही होगा संबंधित निर्माण ऐजेंसियों के साथ ही नोडल अधिकारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

नोडल अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला गुमलनार व कुम्हाररास में निर्धारित पाठयक्रम पूर्ण नही पाये जाने के कारण्ा संस्था प्रमुखों सहित संबंधित संकुल स्त्रोत समन्वयकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये है।

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं आश्रमों के व्यवस्थिल संचालन हेतु अगामी माह में आश्रम अधीक्षकों का तीन द्विवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजन करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिये है।

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्नों के उठाव एवं वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती कंगाले ने सभी नोडल अधिकारियों से माह की पहली तारीख से सात तारीख के बीच राशन दुकानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये है वहीं खाद्य अधिकारी को फर्जी राशन कार्डो के शीघ्र निरस्तरीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

वहीं मोबाईल टीमों की सहायता से जहाँ से भी हेण्डपंप बंद या बिगड़ने की शिकायत आये वहॉ तत्काल पहुंच कर उसे दुरूस्त करने को कहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती कंगाले ने शक्ति स्वरूपा योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राही महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिये है।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com