छत्तीसगढ़ के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों और शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में व्याख्याताओं और सहायक कर्मशाला अधीक्षकों के रिक्त पदों पर एक वर्ष की संविदा नियुक्ति के आदेश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
रायपुर,17 फरवरी(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों और शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में व्याख्याताओं और सहायक कर्मशाला अधीक्षकों के रिक्त पदों पर एक वर्ष की संविदा नियुक्ति के आदेश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी किए गए आदेश विभागीय वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजीडीटीईआरएआईपीयूआर डॉट एसी डॉट इन (wwww.cgdteraipur.ac.in) पर उपलब्ध हैं।
संविदा नियुक्ति से संबंधित पदस्थापना आदेश चयनित उम्मीदवारों के डाक के पते पर तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा भेजे जा चुके हैं। चयनित उम्मीदवारों की संस्थाओं में पदभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि तीन मार्च निर्धारित की गई है।
36गढ़ डाट इन