राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष के कमरे में उनकी अनुपस्थिति में कुछ लोगों द्वारा किए गए तोड़फोड़ की मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तीव्र निन्दा की है।
रायपुर, 18 फरवरी(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष के कमरे में उनकी अनुपस्थिति में कुछ लोगों द्वारा किए गए तोड़फोड़ की तीव्र निन्दा की है।
डॉ. सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों संस्थाओं में सुरक्षा के समुचित बंदोबस्त किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के हितों के लिए किसी आंदोलन के नाम पर इस प्रकार की विध्वंसक हरकतों को अंजाम देने वाले व्यक्ति कभी भी किसी विद्यार्थी के हितैषी नहीं हो सकते।
मुख्यमंत्री ने जो अभी मध्यप्रदेश के प्रवास पर हैं, इंदौर से टेलीफोन पर इस वारदात के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और उन्हें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
व्यापम अध्यक्ष श्री के.डी.पी.राव ने व्यापम की ओर से मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन को पत्र लिखकर और पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन से चर्चा कर उन्हें सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एन.बैजेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री की ओर से इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
36गढ़ डाट इन